ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित की जा रही बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आज यंग ब्लड और ग्राफिक एरा विवि की टीम के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों ने बुधवार को हुए अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
अंडर-21 बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में ग्राफिक एरा विवि ने नैनीताल क्लब को 65-47 और केवि आईटीबीपी ने रायवाला क्लब को 65-55 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में यंग ब्लड ने केविआईटीबीपी को 33-30 और ग्राफिक एरा विवि ने डाउन टाउन को 60-53 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। वहीं, बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एशियन क्लब ने यंग क्लब को 42-31 और नैनीताल क्लब ने केवि एफआरआई को 30-23 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले आज खेले जाएंगे।
अंडर-19 बालक एकल वर्ग में अक्षत नेगी ने सिद्धांत नेगी को 15-7, 15-12, अमन नेगी ने अनुभव पंडित को 15-11, 15-13, ध्रुव नेगी ने मयंक लोहनी को 15-12 व 15-13 से हराया। अंडर-17 बालक एकल वर्ग में अक्षत नेगी ने अंश नेगी को 15-12, 15-12, दिव्यांश थपलियाल ने मयंक लोहानी को 15-10, 15-14, मनन बत्रा ने अनुभव पंडित को 15-10, 15-13, धनवंतरि ने ऋषभ रावत को 15-11, 15-13, अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में अनुष्का जुयाल ने रिषिका को 15-9, 15-7, श्रेया राणा ने सौम्या सिंह को 15-11, 15-9, विधिका पंवार ने तारणी को 15-10, 15-11 और समृद्धि तिवारी ने आस्था को 15-9 व 15-10 से हराया।
ओपन एकल वर्ग में अमन नेगी ने कार्तिकेय को 21-3, अमृत पाल ने कुणाल को 21-11, अनिरुद्ध बिष्ट ने मिहिर पंत को 21-14, बलजीत सिंह ने अनुभव पंडित को 21-17, आहान पाठक ने मलय 21-20, अक्षत नेगी ने अनिल बिष्ट को 21-5 और अभिनंदन ने सिद्धांत नेगी को 21-20 से हराया।