फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ को हराकर बालाजी स्पोर्ट्स बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला, ब्यूरो/देहरादून।
विज्ञापन

12वीं दिनेश नेगी स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता 2018 के फाइनल में मेरठ को हराकर बालाजी स्पोर्ट्स ने खिताब अपने नाम कर लिया। टाईब्रेकर तक चले सांस रोक देने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालाजी ब्वॉयज के मयूर थापा को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

अठूरवाला कोठी राजकीय इंटर कॉलेज भानियावाला में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बराबरी पर छूटा। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकी। टाईब्रेकर में बालाजी ब्वॉयज के विजय राय, मौंटी, प्रवीन रावत और सौरव ने दोग दागकर टीम को जीत दिला दी। वहीं मेरठ के लिए केवल ललित, यश और सौरभ यादव ही गोल कर सके। विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजन में वीरेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह पंवार, गोपाल थापा, महेश शुक्ला, सुरेंद्र पयाल, प्रवीन रावत, रौनक राय, अमन जखमोला, प्रकाश मल्ल, दिलबर सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें