फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून और मसूरी में आज सबसे ठंडी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ठंडी हवाओं और लगातार गिरते पारे के चलते राजधानी दून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भीषण ठंड पड़ रही है। तापमान गिरने से गलन बढ़ने लगी है। मसूरी में शुक्रवार रात का तापमान माइनस पांच डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते आसपास के इलाकों में भी ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। मसूरी और देहरादून में आज रात तापमान सबसे कम रहने की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। विशेषकर शाम को सूरज ढलने के साथ एकाएक तापमान में गिरावट हो रही है। इस दौरान सर्द हवाएं चलने से भी ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, पारा गिरने से गलन भी हो रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में ठंड का असर रहा। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इसके कारण सूरज देर से निकला और सुबह के समय काफी ठंड रही। दून समेत आसपास के इलाकों में दोपहर के समय धूप खिली रही।
विज्ञापन

शाम के समय एकाएक तापमान में करीब छह से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम 16 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मसूरी में अधिकतम तीन और न्यूनतम माइनस पांच डिग्री तापमान रहा। विभाग के अनुसार, आज मसूरी में अधिकतम चार और न्यूनतम माइनस छह डिग्री तापमान रहने का अनुमान है। देहरादून में भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

--
फिलहाल शीतलहर के हालात नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड भले ही बहुत ज्यादा पड़ रही हो, लेकिन फिलहाल शीतलहर के हालात नहीं हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होने की दशा में शीतलहर चलती है। जबकि, अभी ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल केवल ऊधमसिंह नगर में कोल्ड डे सिचुएशन (सामान्य से कम तापमान) है। जबकि, प्रदेश में कहीं भी शीतलहर अभी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें