फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चमोली बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर चमोली ने चैंपियनशिप कब्जा ली। प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग को दूसरा और नैनीताल को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ को छोड़कर राज्य के सभी जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
आईएसबीटी रोड स्थित सोशल बलूनी बल्कि स्कूल में प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा के बाद पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और देहरादून की टीमों को दूसरे चरण के लिए चुना गया। टीमों ने मल्टी ऑप्शन राउंड, विजुअल राउंड, एक्सटेंपर स्पीच राउंड, शॉर्ट टर्म मेमोरी राउंड, रैपिड फायर और बर्जर राउंड में हिस्सा लिया। इसके बाद विजेताओं की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक केपी सती, एसपी पांथरी और जीएस रौथाण ने ने बताया कि 163 अंकों के साथ चमोली प्रथम, 160 अंकों लेकर रुद्रप्रयाग द्वितीय और 152 अंकों के साथ नैनीताल तृतीय रहा। देहरादून को चौथा, पौड़ी को पांचवां और टिहरी को छठा स्थान मिला। अंत में विजेता और सभी प्रतिभागी टीमों को सम्मानित किया गया। संयुक्त निदेशक भूपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य शिक्षाधिकारी एसबी जोशी, परीक्षा समन्वयक देवानंद देवली, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, उप प्रधानाचार्य अलका राणा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें