फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। कोटद्वार भाबर के ग्राम लछमपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को कोटद्वार सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचकर कलालघाटी चौकी इंचार्ज एसके सिंह ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम भीमसिंहपुर गांव निवासी तुलाराम की बेटी की शादी थी। सहारनपुर के देवबंद से बारात आई थी। विवाह समारोह के बाद बारात बस से वापस जा रही थी। करीब साढ़े नौ बजे लछमपुर गांव में अचानक एक मोहल्ले से जैसे ही बाइक में सवार होकर सुभाष चंद्र (25) पुत्र प्रेम सिंह और लाल सिंह थापा (55) पुत्र धर्म सिंह कलालघाटी-हल्दूखाता मेन मार्ग पर आए। वैसे ही उनकी बाइक बारात की बस की चपेट में आ गई। बस बाइक सवारों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों ने हंगामा काटा। ग्रामीणों ने किसी तरह गंभीर घायलों को निजी वाहन से कोटद्वार संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुभाष चंद्र को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर घायल लाल सिंह थापा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाते ही कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज एसके सिंह पुलिस कर्मियों के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और बस को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि बस मालिक से संपर्क कर चालक के बारे में जानकारी ली गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें