फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में देश के नामी- गिरामी पहलवानों ने की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पालिका की पहल पर बुधवार को पहली राष्ट्रीय एकता विराट ओपन कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दंगल में देहरादून के आशू पहलवान ने हरियाणा के संदीप को हराया। दूसरे में मेरठ के बादल और शामली के सोनू के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। वाराणसी की महिला पहलवान खुशबू और दिल्ली की सौम्या ने भी कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीता। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 15 पहलवानों ने दमखम दिखाया।
इससे पूर्व दंगल का मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई एवं पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। दंगल के संयोजक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संजय पहलवान ने कहा कि वह देश के विभिन्न राज्यों में इस तरह की कुश्ती कराते हैं। देहरादून माजरी के रहने वाले संजय का कहना है कि कुश्ती भारत का मूल खेल है। इस खेल ने भारत को पहचान दी है। अब तो ओलंपिक में भी देश के पहलवानों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी, सभासद अनुज उनियाल, विक्रम कठैत, हनुमंत महर, ईओ संजय कुमार, राजेंद्र सजवाण, अमित रतूड़ी, दिनेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें