फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 12 Dec 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
teacher - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

5034 अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 5034 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी 13 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती की जाएगी। नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि सहायक अध्यापकों के 834 और प्रवक्ताओं के 4200 पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर सुबह आठ बजे से शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू  हो जाएगी।

विज्ञापन

रिक्त पदों का ब्योरा भी उपलब्ध रहेगा

पोर्टल पर ही सभी 13 जिलों में विषयवार रिक्त पदों का ब्योरा भी उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी रिक्त पदों की संख्या को देखकर उनके अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर तक आवेदन का समय दिया गया है। इसके बाद सॉफ्टवेयर खुद ही मेरिट तैयार कर जिलावार सूची जारी कर देगा।

इस सूची के आधार पर ही रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन

नियमित शिक्षक मिलने तक करेंगे काम

इसमें आवेदकों को आवेदन से लेकर किसी अन्य प्रक्रिया में कोई पैसा नहीं देना होगा। छह दिसंबर को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विधानसभा में 15 दिनों के भीतर अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का आश्वासन दिया था।

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नियमित शिक्षकों की भर्ती होने तक के लिए की गई है। पिछले वर्ष पहली बार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति केवल 89 दिनों के लिए की गई थी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जाना था। इस बार कोर्ट के आदेश पर इस प्रावधान को समाप्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर स्थाई व नियमित नियुक्ति होने तक की शर्त रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें