फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय में रूसा की बैठक में हुआ प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल, लगा 5000 रुपये जुर्माना

Fri, 13 Dec 2019 12:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में रूसा की सचिवालय सभागार में हुई बैठक में प्लास्टिक की बोतल के इस्तेमाल पर पांच हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया है। रूसा से यह अर्थदंड वसूला गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी के मुताबिक सचिवालय प्रशासन की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर कई बार हिदायतें दी जाती रही हैं, इसके बावजूद बुधवार को रूसा की सचिवालय में हुई बैठक में प्लास्टिक की पानी की बोतलों का इस्तेमाल किया गया।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर शासन गंभीर है। विभिन्न विभागों को इसे लेकर हिदायत दी जाती रही है, इसके बाद भी कुछ विभागों की ओर से इसकी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


समस्त विभागों को एक बार फिर हिदायत दी जाती है कि किसी भी आयोजन एवं बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए। उधर संयुक्त निदेशक रूसा प्रोफेसर रचना नौटियाल ने कहा कि कार्यक्रम में जिससे लंच पैकेट मंगवाए गए उसे यह बताया गया था कि प्लास्टिक की बोतल कतई न दी जाए। इसके बावजूद उसके द्वारा खाने के पैकेट के भीतर प्लास्टिक की बोतलें दे दी गईं। भविष्य में ऐसा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें