उसे गेस्ट टीचरों की तैनाती के लिए भी लागू की जाए। गेस्ट टीचरों की तैनाती में इसका स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाए कि यह आदेश सुप्रीम कोर्ट में योजित याचिका के अधीन रहेंगे। नियुक्ति पत्र में यह भी आवश्यक रूप से उल्लेख किया जाए कि यह व्यवस्था नितांत अस्थायी होगी, शिक्षकों की नियमित तैनाती होने पर अस्थायी व्यवस्था खुद ही समाप्त हो जाएगी।
चयनित गेस्ट टीचरों की तैनाती के बाद यदि कुछ शिक्षकों के पद खाली रहते हैं। तो इन पदों को वर्ष 2015 के गेस्ट टीचरों से भरा जाएगा। इसके अलावा मानकों को पूरा करने वाले शिक्षकों को भी रखा जाएगा।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक
शिक्षा विभाग में एलटी टीचरों की भर्ती परीक्षा के सेलेबस को लेकर दुविधा की स्थिति है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को शिक्षा विभाग से एलटी टीचरों के लगभग 1400 खाली पदों की भर्ती का प्रस्ताव मिला है। अभी इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी है।
शिक्षा विभाग ने 14 दिसंबर 2019 संशोधन सेवा नियमावली जारी की, जिसमें एलटी पदों की भर्ती परीक्षा में 200 अंकों के दो प्रश्न पत्र होंगे। जबकि चयन आयोग समूह ‘ग’ पदों के लिए 100 अंकों एक ही प्रश्न पत्र पर परीक्षा आयोजित करता है।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि समूह ग पदों की भर्ती को आयोग सीधी भर्ती प्रक्रिया नियमावली 2008 के अनुसार करता है। एलटी टीचरों की भर्ती परीक्षा 100 अंकों के एक प्रश्न पत्र से कराई जाएगी। इसमें संबंधित विषय व शिक्षण प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न होंगे। सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन के प्रश्न को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।