फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 300 रुपये में चल रहा 500 का पुराना नोट

Mon, 14 Nov 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
एक ओर लोग लंबी कतारों में लगकर अपनी खून पसीने की कमाई को बदलने की जद्दोजहद में लगे है, वहीं कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने इस परेशानी के बीच भी अपनी कमाई का रास्ता निकाल लिया है।
विज्ञापन


ये लोग एक घंटे लाइन में लगकर चार हजार रुपये बदलने के एवज में 100-100 के 10 नोट ले रहे हैं। इस तरह ये लोग दिनभर में काफी पैसा कमा रहे हैं।

500, हजार के नोट बंद हुए पांच दिन हो चुके हैं लेकिन नोट बदलने की मारामारी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आलम यह है कि सुबह बैंक खुलने से पहले ही लोग कतार में खड़े हो जाते हैं। तमाम लोग ऐसे हैं, जिन्होंने घर बैठे नोट बदलने की तरकीब निकाल रखी है।

कई ऐसे एजेंट सक्रिय हैं, जो 20 से लेकर 25 फीसदी तक कमीशन लेकर नोट बदलने का काम कर रहे हैं। यह लोग दिन में तीन अलग-अलग शाखाओं में जाकर 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज करके 2500 से 3000 रुपये कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट बदलकर अपना काम चला रहे हैं लोग

rupee
आईएसबीटी समेत शहर के कई बाजारों में 500 रुपये का नोट 300 रुपये में चल रहा है। कई लोग लाइन में लगने के बजाए यहां से भी नोट बदलकर अपना काम चला रहे हैं।

फोटोकॉपी के दाम भी बढ़े
बैंकों में नोट एक्सचेंज में इस्तेमाल की जा रही आईडी की फोटोकॉपी कराने की मारामारी के बीच शहर में कई दुकानों पर फोटोकॉपी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। कई जगहों पर दुकानदार दो रुपये के बजाए सीधे पांच रुपये में फोटोकॉपी करके दे रहे हैं। खासतौर से बैंकों के आसपास की दुकानों पर ज्यादा मारामारी नजर आ रही है।

फल, सब्जी, दाल, आटा के भाव बढ़े
फलों, सब्जियों, दाल और आटे के दाम अचानक बढ़ गए हैं। आटे के दाम 20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अचानक 28 से 30 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। फलों के दामों में भी 20 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। इसके अलावा सब्जियां और दाल भी महंगी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें