सेलाकुई। तेजस मेडिकल एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से शैतान चौक तेलपुरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गई। डॉ. राहुल कुमार गिरी ने मरीजों की जांच की। उन्होंने मरीजों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। बताया कि जोड़ों का दर्द और कमर दर्द से परेशान महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची थी। जिन्हें जरूरी व्यायाम बताए गए। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। इस मौके पर शरद सिंह रावत, मोहन थापा, संजय थापा, सुनील रावत, विशाल चौधरी, मुकेश पंत, माधव कश्यप आदि उपस्थित रहे। संवाद