फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख की धोखाधड़ी मामला: गैर जमानती वारंट जारी होने पर फरार हुए चार महंत, गिरफ्तारी के लिए पंजाब में दी दबिश

Tue, 23 Aug 2022 07:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आरोपी चारों महंतों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल के विवाद में कोर्ट की ओर से जिन चार महंतों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे वह सभी फरार हो गए। कनखल पुलिस ने आरोपी महंतों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक साल 2019 में निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि महंत जगजीत सिंह निवासी निर्मल संतपुरा कनखल, महंत मोहन सिंह निवासी भजनगढ़ आश्रम खड़खड़ी, महंत बलवंत सिंह निवासी सुखदेख कुटी कनखल और महंत गोपाल सिंह निवासी निर्मल अखाड़ा संत एवेन्यू जीटी रोड अमृतसर ने कैनरा बैंक की कनखल स्थित शाखा में श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल हरिद्वार के नाम से गैरकानूनी रूप से बैंक खाता खोल लिया। 

आरोप है कि खाता खोलने के लिए चारों ने 28 जून 2018 की किसी बैठक के फर्जी कागजात बैंक में दिए, जबकि अखाड़ा संविधान के अनुसार किसी भी प्रकार की बैठक बुलाने का अधिकार केवल संस्था के अध्यक्ष श्रीमंहत के पास या संस्था के सचिव अथवा कार्यकारिणी के किसी अन्य सदस्य को सिर्फ अध्यक्ष की अनुमति से ही है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने आरोप लगाया कि चारों महंतों ने खाते से करीब 50 लाख की ट्रांजेक्शन की है। 
विज्ञापन


कनखल पुलिस ने बताया कि आरोपी चारों महंतों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। आरोपी संत हरिद्वार से फरार हैं। कनखल पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में दबिश भी दी। मगर वह पकड़ में नहीं आए। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि दबिश लगातार जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें