फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से राहत के बाद भी नहीं मिला चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी तकनीकी विवि के संघटक टीएचडीसी इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक प्रो. एके सिंह को चार्ज नहीं मिला है। उनका कहना है कि वह हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी कॉलेज में रिसीव करा चुके हैं। इसके बावजूद चार्ज नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रो. एके सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए बीते सप्ताह हाईकोर्ट ने राहत दी थी। इस राहत का आदेश लेकर प्रो. एके सिंह कॉलेज गए। उनका कहना है कि आदेश की कॉपी रिसीव कराए हुए भी कई दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कार्यभार नहीं दिया गया है। इससे कॉलेज के निदेशक की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर कॉलेज के निदेशक डॉ. जीएस तोमर का कहना है कि निश्चित तौर पर उन्होंने हाईकोर्ट का आदेश कॉलेज में डाक के माध्यम से भेजा है, लेकिन खुद चार्ज लेने नहीं आए। चार्ज तभी दिया जाएगा जब वह लेने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें