फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल घड़ी के साथ प्रवेश परीक्षा में नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को डिजिटल घड़ी साथ ले जाने पर एंट्री नहीं मिलेगी। आईआईटी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की तर्ज पर जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा में भी सख्त ड्रेस कोड लागू किया है।
विज्ञापन

जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 मई को देशभर में किया जाएगा। आईआईटी ने नकलचियों पर रोक लगाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में छात्राओं के नेकलेस, रिंग, कंगन, चूड़ी, गले के लॉकेट, हाथ के लॉकेट, किसी भी तरह की पट्टी, ईयर रिंग्स और हाई हील पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा छात्रों के लिए किसी भी तरह के जूते, मोबाइल, वॉच, कैलकुलेटर, लैपटॉप, वाईफाई डिवाइस आदि पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

केवल यह लेकर जाएं
अभ्यर्थी को केवल ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन, पेंसिल, एडमिट कार्ड और ओरिजनल फोटो पहचानपत्र या आधार कार्ड लेकर जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें