फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर, अनन्या और तारा के अभिनय पर खूब बजी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू शुक्रवार दून समेत देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई। फिल्म का अधिकांश हिस्सा दून के एफआरआई समेत मसूरी के कई क्षेत्रों में शूट किया गया। इसको लेकर दून के दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था। बड़े पर्दे पर दून की वादियां देख दर्शकों ने खूब बजी तालियां बजायीं। इसके अलावा अपने चहेते अभिनेताओं टाइगर श्राफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के अभिनय का लुत्फ लिया।
फिल्म में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) को टाइगर, अनन्या और तारा तीनों के कॉलेज के रूप में दर्शाया गया है। फिल्म देखने के लिए शुक्रवार सुबह से ही दून के सिनेमाघरों में दर्शकों का जमावड़ा था। राजपुर रोड स्थित एक मॉल के सिनेमाघर के मैनेजर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े पर्दे में दून और मसूरी की वादियों को देखने के लिए दर्शक उत्साहित दिखे। पहले दिन फिल्म के दस शो चलाए गए। शनिवार को भी फिल्म के दस शो चलाए जाएंगे। स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू साल 2012 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म से अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में दून के कई कलाकारों ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन

---
फिल्म देखने को लेकर मैं बहुत उत्साहित था। फिल्म के तीनों बड़े अभिनेताओं को शूटिंग के दौरान भी बहुत करीब से देखा था। बड़े पर्दे पर दून और मसूरी की वादियां बहुत सुंदर दिख रही हैं।
-दीपक, छात्र
---
फिल्मों के जरिए उत्तराखंड की खूबसूरती देश-विदेश तक पहुंच रही हैं। एक बार फिर बड़े पर्दे पर दून और मसूरी की वादियां को देशभर के लोगों ने देखा। उत्तराखंड के निवासी होने पर हमें गर्व है।
-प्रिया बलूनी, ग्रहणी
---
फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने जबरदस्त एक्शन किया है। साथ ही तीन दोस्तों की कहानी दर्शकों को अंत तक जोड़ने में सफल रही। मूवी बहुत अच्छी है। मैंने अपने दोस्तों के साथ फिल्म को बहुत एंजॉय किया।
विज्ञापन

अभिषेक, छात्र
---
फिल्म में दून और मसूरी की वादियों को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया है। अनन्या पांडे और तारा सुतारिया ने अच्छा अभिनय किया है। टाइगर श्रॉफ का डांस सभी को बहुत भाया।
-आयशा, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें