लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां बदल गई हैं। अगर आप भी इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इन बढ़ी हुई तिथियों के हिसाब से तैयारी का अधिक समय मिलेगा।
उत्तराखंड जेईईपी के आवेदन की तिथि बढ़ी
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक (जीप) के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। परिषद के मुताबिक अब 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसके आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च थी। परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रदेश में यह प्रवेश परीक्षा 28 व 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन www.ubterjeep.in पर किए जा सकते हैं।