फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 युवक-युवतियों को दिया एडवेंचर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला साहसिक खेल विभाग की ओर से आयोजित दस दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन का प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में प्रतिभागी 30 युवक-युवतियों को रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, ट्रैकिंग, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक स्वास्थ्य, रिवर क्रासिंग, कैंपिंग और उपकरणों की जानकारी दी।
विज्ञापन

राजीव गांधी साहसिक एकेडमी में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण का टिहरी एसडीएम चतर सिंह चौहान और प्रतापनगर अजयवीर सिंह ने समापन करते हुए प्रतिभागी युवक-युवतियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कहा कि टिहरी झील में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है। ऐसे में प्रतिभागी प्रशिक्षण को स्वरोजगार के क्षेत्र में उपयोग करें। साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों से आए 30 युवक-युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें रॉक क्लाइंबिंग,, रैपलिंग, जुमारिंग, ट्रैकिंग, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार, रिवर क्रासिंग, कैंपिंग, उपकरणों की जानकारी और रख रखाव के गुर सिखाए गए हैं। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, जीएमवीएन के प्रबंधक वीएस रावत, प्रशिक्षक विरेंद्र नौटियाल, प्रवीन रांगड, अरविंद रतूडी, मोनिका, कविता, नेहा, नवीन कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें