फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि शुरू करेगा नए डिप्लोमा पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय नए डिप्लोमा, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इस बाबत बृहस्पतिवार को विवि की हुई अकादमिक परिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इन फैसलों को शुक्रवार को कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

दून विवि स्थित श्रीदेव सुमन विवि के शिविर कार्यालय में बृहस्पतिवार को कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा के तहत होटल मैनेजमेंट, साहसिक पर्यटन के अंतर्गत वाटर स्पोर्ट्स, योग, आपदा प्रबंधन, सामाजिक कार्य प्रबंधन आदि के छह माह के सर्टिफिकेट और एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्स नए सत्र 2019-20 से शुरू किए जाएंगे। बैठक में हेल्थ एंड फिटनेस ट्रेनिंग में छह माह का सर्टिफिकेट और एक वर्ष के डिप्लोमा कोर्स पर भी मुहर लगी। कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेशित छात्रों को चुनाव में भाग लेने के लिए प्रकरण को राज्य स्तरीय चुनाव समिति को भेजा गया है। बैठक में विभिन्न कॉलेजों की मान्यता संबंधी प्रकरणों को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में सौंगत्सेन, लाइब्रेरी, कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड में में विशिष्ट श्रेणी के पाठ्यक्रम बीए बुद्धिस्ट स्टडीज एंड भोटी, तिब्बतन लैंग्वेज और एमए बुद्धिस्ट पाठ्यक्रमों को सेमेस्टर के स्थान पर वार्षिक प्रणाली में किए जाने का फैसला लिया गया। विवि के विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों के रिफार्म के लिए प्रो. बीएस बिष्ट की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में डॉ. एसएस रावत, डॉ. एके तिवारी, डॉ. डीसी नैनवाल, डॉ. जीएस रजवार, डॉ. अंजू अग्रवाल सदस्य नामित किए गए हैं। बैठक में कुलसचिव डॉ. दीपक कुमार, प्रभारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा, प्रो. बीएस बिष्ट, डॉ. डीसी नैनवाल, डॉ. एके तिवारी, डॉ. केएल मालगुडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें