फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा, बर्गर से बच्चों में बढ़ रहा मोटापा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की ओर से आयोजित 17वें वार्षिक सम्मेलन उत्तराकॉन-2018 के दूसरे दिन वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों ने बच्चों में तेजी से बढ़ रहे मोटापे की समस्या के साथ ही बदली जीवनशैली के कारण बढ़ रही बीमारियों पर गंभीर मंथन किया।
वैज्ञानिक सेमिनार के दौरान बालरोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि पिज्जा, बर्गर जैसे फास्ट फूड के अधिक सेवन के कारण बच्चों में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो गंभीर पहलू है। बच्चों में मोटापे की समस्या का असर उनकी पढ़ाई और जीवनशैली पर भी पड़ रहा है। सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर भी जोर दिया कि योगा और प्राणायाम को जीवन में अपनाने के साथ ही आध्यात्मिक चिंतन कर बीमारियों से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि संतुलित जीवनशैली और खानपान स्वस्थ जीवन का सूत्र है। सेमिनार में डॉक्टरों के बीच क्विज प्रतियोगिता भी हुई। विजेता डॉक्टरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में डॉ. अशोक लूथरा, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. बीके छाबड़ा, डॉ. बीपी कालरा, डॉ. मनीष जैन, डॉ. संध्या भटनागर, डॉ. केपी जोशी, डॉ. अनुभव ठुकराल, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. आरपी लूथरा, डॉ. सविता अग्रवाल, डॉ. विनय कौल, डॉ.एसके मिश्रा, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. राकेश ममगाईं, डॉ. पीएच गुप्ता, डॉ. अशोक जैन, डॉ. अश्विन गर्ग, डॉ. अनुपम काला, डॉ. बीके नौटियाल, डॉ. हरीश कोहली, डॉ. पीके सिंघल, डॉ. प्रवीण मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री
आईएमए के वार्षिक सम्मेलन में दूसरे दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उनके कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी भी दे दी गई। कार्यक्रम शुरू होने से पहले आयोजक मंडल से जुड़े डॉक्टर और पदाधिकारी मुख्यमंत्री का इंतजार करते रहे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, किन्हीं कारणोेंवश मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें