फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़े, सुंदर और जाम मुक्त होंगे 22 चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के 22 चौराहों का चौड़ीकरण कर सौंदर्यीकरण की मंजूरी शासन से मिल गई है। इससे शहरवासियों को जाम समेत अन्य अव्यस्थाओं से निजात मिल जाएगी।
दून शहर को स्मार्ट बनाने की तरफ कदम बढ़ाते हुए शासन नेे शहर के 22 चौराहों के पुनर्निर्माण को मंजूरी दे दी है। कुछ समय पूर्व एमडीडीए और नगर निगम ने चौराहों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कराया था। इनमें कई चौराहों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य अभी तक अटका हुआ है। अब इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जोड़ते हुए नए सिरे से पुनर्निर्माण कराने की योजना है। चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य एमडीडीए, नगर निगम, यातायात और लोक निर्माण विभाग मिलकर करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, रिस्पना पुल से महाराजा अग्रसेन चौक (हरिद्वार रोड), आराघर से बहल चौक (ईसी रोड), घंटाघर से दिलाराम चौक (राजपुर रोड) और घंटाघर से किशन नगर चौक (चकराता रोड) को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। यहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जानी हैं।
इन चौराहों की बदलेगी सूरत
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के सर्वे चौक, दर्शन लाल चौक, बुद्धा चौक, लैंसडौन चौक, यूकेलिप्टस चौक, ग्लोब चौक, एस्लेहॉल चौक, तहसील चौक, दून अस्पताल चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, सहारनपुर चौक, रेसकोर्स चौक, धर्मपुर चौक, नेहरू कॉलोनी चौक, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला चौक, अनुराग चौक, आईएसबीटी चौक, बहल चौक, कारगी चौक, कैनाल रोड चौक का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
निगम परिसर में बनेगी ग्रीन बिल्डिंग
नगर निगम परिसर में ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। यहां ऊर्जा की खपत कम से कम रखने के लिए अत्याधुनिक डिजाइन तैयार किया जाएगा। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था होगी।
स्मार्ट एजुकेशन को लगेंगे आधुनिक उपकरण
राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्मार्ट एजुकेशन के लिए उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य विद्यालयों में स्मार्ट एजुकेशन दी जाएगी। इसको लेकर एक-दो स्तरों के सर्वे भी किए जा चुके हैं।
गांधी पार्क, परेड मैदान में स्मार्ट टॉयलेट
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गांधी पार्क, परेड मैदान, कलेक्ट्रेट और कांवली रोड स्थित एमडीडीए कॉलोनी में स्मार्ट टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 स्थानों पर वाटर एटीएम भी लगाए जाएंगे। एडीबी की ओर से लगाए जाने वाले इन एटीएम के जरिये लोगों को कम कीमत पर साफ पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

सीसीसी से होगी मॉनिटरिंग
सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, बिजली, पानी, कूड़ा निस्तारण जैसी सुविधाओं की मॉनिटरिंग के लिए आईटी पार्क में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। आईटीडीए बिल्डिंग में बनने वाले इस सेंटर से सभी नागरिक सुविधाओं पर नजर रखी जाएगी। वहीं, यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में हाइब्रिड बस सेवा चलाई जाएगी। यह सेवा रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी और आईएसबीटी से जौलीग्रांट हवाई अड्डे तक शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें