फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण की रक्षा से ही जीवन सुरक्षित : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण सही रहेगा, तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। हम सभी को पर्यावरण को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से हिमालय संरक्षण जागरुकता अभियान के तहत निकाली जा रही रैली को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री आवास में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वज पर्यावरण के महत्व को समझते थे। इसे हमें भी समझना चाहिए। बगैर पर्यावरण की रक्षा के जीवन सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार पॉलिथीन पर भी सख्त है। इसे लेकर प्रशासन और नगर निगम की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने भी अपने विचार रखे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि रैली के दौरान व्यापारियों और अन्य लोगों को हिमालय संरक्षण के बारे में बताया जाएगा। बताया कि वर्ष 2015 से हर तीन वर्ष में हिमालय संरक्षण जागरुकता अभियान चलाया जाता है। इसके तहत इस बार भी रैली निकाली गई है। दून से निकली रैली रात में नैनबाग पहुंचेगी, इसके आगे की यात्रा शुक्रवार सुबह से शुरू होगी। इस मौके पर प्रदेश सचिव निकेश अग्रवाल, राजेश बंसल, सत्यभान गर्ग, अश्वनी छाबड़ा, नवीन वर्मा, विपिन नागलिया, सुनील मेसॉन, भाजपा प्रदेश मंत्री सुनील उनियाल गामा, सुरेंद्र प्रभाकर, बाबूलाल गुप्ता, हर्षवर्धन पांडेय, प्रकाश मिश्रा, मीत अग्रवाल, श्रीकिशन गुप्ता, बृजलाल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मुख्यमंत्री से की व्यापारियों को जगह देने की मांग
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल गोयल ने मुख्यमंत्री से रैली के शुभारंभ के मौके पर अतिक्रमण की जद में आए व्यापारियों को दूसरे स्थान पर जगह दिलाने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द ही राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
---
अगले तीन दिन ये रहेगा रैली का रूट
05 अक्तूबर - बड़कोट से उत्तरकाशी धरासू, चिन्यालीसौर, चंबा होते हुए नई टिहरी
06 अक्तूबर - नई टिहरी, दुगड्डा, देवप्रयाग, श्रीनगर होते हुए रुद्रप्रयाग
07 अक्तूबर - रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट होते हुए रानीखेत में समापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें