फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांश और आर्यन के अर्द्धशतक से जीता देहरादून ब्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

यूसीसीसी अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में पूर्वांश और आर्यन की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत देहरादून ब्लू ने उत्तरकाशी को 128 रनों के अंतर के करारी मात दी। वहीं, दूसरा मैच हरिद्वार और पिथौरागढ़ के बीच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। बाद में दोनाें टीमों को एक एक अंक दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसआईएससीजी मैदान पर पहला मुकाबला देहरादून ब्लू और उत्तरकाशी के बीच खेला गया। उत्तरकाशी ने टॉस जीतकर पहले देहरादून ब्लू को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले खेलते हुए देहरादून ब्लू के पूर्वांश 73 रन और आर्यन 56 रन के दम पर निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर टीम 198 रन बनाने मेें सफल रही। टीम के लिए अन्य दो बल्लेबाज एकलव्य ने 24 और प्रिंस ने 22 रन बनाए। उत्तरकाशी के गेंदबाज रितिक, सचिन चौहान, आदर्श और सचिन रावत एक एक विकेट लेने में सफल रहे। वहीं, 199 रनों के जवाब में उत्तरकाशी की पूरी टीम महज 70 रनों पर ही सिमट गई। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज डबल फिगर में नहीं आ सका। देहरादून ब्लू के गेंदबाज अनमोल ने केवल 22 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं, कन्हैया और सत्यम ने दो दो विकेट और हर्ष ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। इधर, एमपीएससी ग्राउंड पर दूसरा मैच हरिद्वार और पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया। हरिद्वार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिथौरागढ़ की टीम 46 ़3 ओवर में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की टीम बारिश की वजह से पूरा मैच नहीं खेल पाई। टीम ने 15 ़4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बनाए। बारिश नहीं रुकने पर दोनों टीमों को एक एक अंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें