फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में आयुष काउंसिलिंग कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आयुष काउंसिलिंग कल से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश में बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग 23 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार ऑनलाइन काउंसिलिंग आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन

आयुर्वेद विवि के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सीबीएसई नीट के स्कोर के आधार पर काउंसिलिंग की जाएगी। काउंसिलिंग के लिए नई वेबसाइट लांच की जा रही है। वेबसाइट पर पूरी जानकारी 23 अगस्त से उपलब्ध करा दी जाएगी। इसमें सीटों के ब्योरे से लेकर शुल्क सहित पूरी जानकारी शामिल होगी। जिन छात्रों ने नीट परीक्षा पास की है, वह इस ऑनलाइन काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

किस कॉलेज में कितनी सीटों पर मौका
उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, हर्रावाला कैंपस : 60 (बीएएमएस)
ऋ षिकुल आयुर्वेद यूनिवर्सिटी कैंपस, हरिद्वार : 60 (बीएएमएस)
गुरुकुल आयुर्वेद यूनिवर्सिटी कैंपस, हरिद्वार : 60 (बीएएमएस)
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून : 100 (बीएएमएस)
हिमालयीय आयुर्वेदिक कॉलेज, देहरादून : 60 (बीएएमएस)
क्वाड्रा आयुर्वेदिक कॉलेज, रुड़की : 60 (बीएएमएस)
हरिद्वार आयुर्वेदिक कॉलेज, पदार्था : 60 (बीएएमएस)
ओम आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल : 60 (बीएएमएस)
मदरहुड आयुर्वेदिक कालेज, रुड़की : 100 (बीएएमएस)
चंदोला होम्योपैथिक कालेज : 60 (बीएचएमएस)
परम हिमालय होम्योपैथिक कालेज : 60 (बीएचएमएस)
दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस : 60(बीएएमएस)
देवभूमि आयुर्वेदिक कॉलेज : 60 (बीएएमएस)
शिवालिक आयुर्वेदिक कॉलेज : 60 (बीएएमएस)
बिहाईव आयुर्वेदिक कॉलेज : 60 (बीएएमएस)
बिशंबर सहाय आयुर्वेदिक कॉलेज : 60 (बीएएमएस)
मंजरी देवी आयुर्वेदिक कॉलेज, उत्तरकाशी : 60 (बीएएमएस)
पतंजलि आयुर्वेदिक कॉलेज : 100 (बीएएमएस)
हरिद्वार आयुर्वेदिक कॉलेज : 60 (बीएएमएस)
उत्तरांचल यूनानी कॉलेज, हरिद्वार : 60 (बीयूएमएस)

यह है वेबसाइट : www.uauexams.com/ukayurved18/Default.aspx
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें