फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गोदाम में पकड़ी अवैध रिफिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस गोदाम में पकड़ी अवैध रिफिलिंग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने बंजारावाला में अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया है। गोदाम में चल रही रिफिलिंग पर कार्रवाई करते हुए अधिकारी ने गोदाम के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं चार रिफिलिंग किट और घटतौली में पाए गए सिलिंडर भी जब्त कर लिए हैं।
सोमवार को जिला आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम बंजारावाला स्थित उत्तरांचल गैस एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान गोदाम में दो कर्मचारी अवैध रिफिलिंग करते पाए गए। गोदाम से चार रिफिलिंग किट जब्त की गई हैं। सिलिंडरों में कम गैस की आशंका पर मौके पर बाट माप विभाग को बुलाया गया। इस दौरान गोदाम में 10 सिलिंडरों को तौला गया। जिसमें पांच सिलिंडरों में चार से पांच किलों तक गैस कम पाई गई। साथ ही गोदाम में रखे तौल कांटे खराब और जर्जर स्थिति में पाए गए। इस पर गैस एजेंसी के संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि बंजारावाला में अवैध रिफिलिंग की जा रही है। इस पर टीम ने गोदाम में छापा मारा। रिफिलिंग करते पाए गए दो कर्मचारी जगदेव और दद्दू के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में आपूर्ति निरीक्षक विभूति जुयाल, सुनील देवली, अजय रावत, लाल सिंह, अजय सिंह, लोकेश आदि शामिल रहे।
----------

नहीं रुक रहा रिफिलिंग का धंधा
पुलिस और आपूर्ति विभाग के तमाम दावों के बावजूद शहर में अवैध रिफिलिंग और गैस की कालाबाजारी नहीं रुक पा रही है। सूत्रों के अनुसार शहर में कई जगह धड़ल्ले से अवैध रिफिलिंग का धंधा हो रहा है। इस धंधे में लिप्त लोगों की विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों से मिलीभगत भी बताई जाती है।
-------
1400 खर्च पर तीन हजार की कमाई
गैस की अवैध रिफिलिंग पर 1400 रुपये खर्च कर तीन हजार रुपये कमाए जाते हैं। विभाग की जांच में पता चला है कि आरोपी बड़ा सिलिंडर 1400 रुपये में खरीदते थे। इस एक सिलिंडर से पांच छोटे सिलिंडर में गैस रिफिल की जाती है। छोटे सिलिंडर में तीन किलो गैस भरने के ग्राहक से करीब 400 रुपये वसूले जाते हैं।
विज्ञापन

----
डिलीवरी मैन से होती है सेटिंग
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की सेटिंग अलग अलग गैस कंपनियों के डिलीवरी मैन से होती है। आरोपी उनके जरिये 1400 का सिलिंडर लेते हैं। ऐसे में पुलिस अब डिलीवरी मैन का भी पता लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें