फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में प्रशिक्षण लेगी राष्ट्रीय केनोई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय केनोई सलालम टीम रुद्रप्रयाग में प्रशिक्षण लेगी। 24 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार से मंदाकिनी नदी पर शुरू होगा। इस दौरान 15 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम यहां पर अभ्यास करेगी।
एशियन गेम्स 2018 की तैयारियों के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) की ओर से रुद्रप्रयाग के चंद्रापुरी स्थित गबनी गांव में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। बीते 10 वर्षों से यह शिविर मध्य प्रदेश में आयोजित किया जा रहा था। साई की टीम ने कई दौर के निरीक्षण के बाद मंदाकिनी नदी को शिविर के लिए चुना है।
विज्ञापन

साई कोच फ्रांस निवासी जिमी बेरकन यहां टीम को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने मंदाकिनी को केनोई सलालम के लिए सबसे मुफीद माना है। उन्होंने कहा कि चीन और जापान के अलावा एशिया में भारत के पास प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण शिविर के लिए रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर विशेष तैयारियां की गई हैं। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल की मदद से सेमी आर्टिफिशियल सलालम कोर्स का ट्रैक व अन्य व्यवस्थाएं तैयार की गई है। भारत की केनोई सलालम टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार ओलंपिक स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है।
विज्ञापन

--
11 खिलाड़ी, चार कोच शामिल
प्रशिक्षण शिविर में 11 खिलाड़ी और चार कोच हिस्सा लेंगे। क्याक पुरुष टीम में राजा त्रिलोक केवट, धीरज कीर, राहुल बालीराम केवट व विलायत हुसैन मलिक और महिला टीम में आरती पांडे शामिल हैं। वहीं केनोई पुरुष टीम में प्रिंस परमार, राजा केवट, विश्वजीत सिंह कुशवाहा, विशाल केवट और महिला टीम में चंपा मौर्य व जाहन्वी श्रीवास्तव शामिल हैं। इनके अलावा विदेशी कोच जिमी बेरकन, जम्मू कश्मीर के बिलकिस मीर, मध्य प्रदेश के देविंदर गुप्ता और दिल्ली के दिग्विजय सिंह भी शिविर में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें