फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पादुकोण एकेडमी में ट्रेनिंग लेंगे अनुष्का, आराध्य व शशांक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड के तीन युवा शटलरों को प्रकाश पादुकोण एकेडमी में अपना खेल संवारने का मौका मिलेगी। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ‘बाई’ की ओर से आयोजित होने जा रहे विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए उत्तराखंड से अनुष्का जुयाल, शशांक क्षेत्री व आराध्य प्रताप सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन

देश की युवा बैडमिंटन प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रकाश पादुकोण एकेडमी बेंगलूरू में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कैंप के लिए राज्य-संघों से तीन-तीन खिलाड़ियों के नाम मांगे गए थे। इसके लिए अंडर-13 देहरादून की अनुष्का जुयाल व अल्मोड़ा के आराध्य प्रताप सिंह और अंडर-15 वर्ग में देहरादून के शशांक क्षेत्री का नाम भेजे गए हैं। राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि प्रथम चरण में एक से 21 जून तक अंडर-13 व अंडर-15 वर्ग में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय कोच विमल कुमार के साथ ही अन्य कोच विभिन्न राज्यों से चुनकर आए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। उत्तराखंड के पूर्व साई बैडमिंटन कोच डीके सेन समन्वयक की भूमिका में हैं। खिलाड़ियों के आने-जाने और रहने-खाने की सभी खर्च एसोसिएशन उठाएगी। बीएस मनकोटी ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा मौका है। खिलाड़ियों को एक-दूसरे से खेलने का मौका मिलेगा। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शटलरों का चयन भी किया जाएगा। जिन्हें ‘बाई’ विदेश में ट्रेनिंग दिलाएगा। देहरादून की अनुष्का जुयाल सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। वहीं शशांक क्षेत्री महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, और आराध्य प्रताप सिंह बीरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें