फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ ने की डीएवी में शिक्षकों की भर्ती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ ने की डीएवी में शिक्षकों की भर्ती की मांग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डीएवी कॉलेज में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती की मांग को लेकर एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम सिमल्टी के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
शुभम ने प्राचार्य को बताया कि महाविद्यालय में विधि संकाय में शिक्षकों की भारी कमी है। इस संबंध में लगातार बार काउंसिल के पत्र कॉलेज को मिल रहे हैं। बार कांउसिल ऑफ इंडिया की ओर से यहां विधि संकाय में स्टाफ की कमी के कारण महाविद्यालय में एलएलबी की मान्यता कभी भी रद्द की जा सकती है। छात्र अध्यक्ष ने प्राचार्य से रोकी गई भर्ती प्रक्रिया को शुरू कराकर पांच दिन में नियुक्तियां कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी कि अगर पांच दिन में शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई तो छात्रसंघ आंदोलन शुरू कर देगा। शुभम ने बताया कि प्राचार्य ने मामले को उच्च शिक्षा मंत्री, उच्च शिक्षा निदेशक और कॉलेज प्रबंधन के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें