फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएनजीसी महिला पॉलिटेक्निक में जारी रहेंगे एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ओएनजीसी महिला पॉलीटेक्निक (बीएस नेगी महिला पॉलीटेक्निक) में प्रवेश पर लगाई गई रोक हटा ली गई है। सोमवार को ट्रेड यूनियनों, सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से हुई वार्ता के बाद प्रबंधन ने प्रवेश प्रक्रिया जारी रखने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं सामाजिक संगठन संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि तेल भवन में बैठक में संस्थान को बंद न करने मांग पर सकारात्मक निर्णय हुआ। फिलहाल प्रवेश प्रक्रिया रोककर संस्थान बंद करने की प्रबंधन की मंशा पर ब्रेक लग गया है। वार्ता में नए प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों पर लगी रोक हटाने पर सहमति के साथ ही प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति पर भी सहमति बनी है। प्रबंधन ने संस्थान को पीपीपी मोड में न चलाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा ओएनजीसी के स्तर से संस्थान को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। वार्ता में रविंद्र जुगराण, जगमोहन मेंदीरत्ता, शांति प्रसाद भट्ट, निर्मला बिष्ट, गौरव कुमार, लेखराज और सुशील त्यागी समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें