ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। परमपिता-परमात्मा की जानकारी सद्गुरु की कृपा से होती है इसकी जानकारी ही परम ज्ञान है। उक्त बातें रैस्टकैंप स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को ज्ञान प्रचारक ललित मोहन भट्ट ने सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज का पावन संदेश देते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि गुरु का वचन ही ज्ञान है। जब तक ज्ञान नहीं होता, वस्तु अगर हमारे पास हो, तब भी हम उसका लाभ नहीं उठा सकते। हमारे घर में दबी हुई दौलत हमारी कंगाली दूर नहीं कर सकती। जब वह प्रकट होती है, हमें प्राप्त होती है और हम मालामाल हो जाते हैं। इसी तरह से परमात्मा रूपी दौलत हमारे अंग-संग है पर सद्गुरु का वचन ही इसका ज्ञान कराता है।