फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीपाल ग्रामीण, अंकुर जेएनएनयूआरएम डिपो के अध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की शाखा ग्रामीण और जेएनएनयूआरएम डिपो के चुनाव शुक्रवार को आईएसबीटी स्थित यूनियन कार्यालय में हुए। जिसमें दोनों यूनियन की कार्यकारिणी के पदाधिकारी चुने गए।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की शाखा जेएनएनयूआरएम डिपो के चुनाव में अंकुर छौकर अध्यक्ष, सतेंद्र कुमार और राजेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं, विनय जोशी मंत्री, विनोद कुमार और वाजिद हसन संयुक्त मंत्री, चंद्रमोहन कंसवाल संगठन मंत्री बनाए गए। चुनाव अधिकारी की भूमिका संदीप कुमार, नीरज चौधरी, संचित सूरज प्रकाश ने निभाई।
विज्ञापन

उधर शाखा ग्रामीण डिपो के भी चुनाव हुए। जिसमें महीपाल सिंह अध्यक्ष, संजीव सिसौदिया और मनीष कुमार उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। नीरज चौधरी मंत्री, रचित कुमार व बालेश्वर संयुक्त मंत्री चुने गए। चुनाव अधिकारी जितेंद्र कुमार, परमजीत सिंह, रमेशचंद शर्मा रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की हितों की रक्षा के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री केपी सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर काफी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें