फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉल्फि न में उद्यमिता विकास कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डॉल्फि न पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में फू ड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज पर आधारित छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला शुरू हो गई। यह कार्यशाला संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ कैपेसिटी बिल्डिंग एंड स्किल डेवलपमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
सोमवार को कार्यशाला का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार उद्यमिता विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके सार्थक परिणाम जल्द ही दिखाई देंगे। उन्होंने स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान, वृक्षारोपण अभियान, बालिका शिक्षा के लिए महामाया बालासुंदरी देवी बालिका छात्रवृत्ति योजना व अन्य अनेक कार्यक्रमों के संचालन के लिए डॉल्फि न इंस्टीट्यूट के प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता के विचारों व नेतृत्व क्षमता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार निजी विश्वविद्यालयों को अंब्रैला एक्ट के अधीन लाकर उनमें फ ीस व अन्य नियम कानूनों का नियंत्रित करने जा रही है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये का ऋ ण मात्र दो प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसकी मदद से वह अपने क्षेत्रीय उत्पादों को आगे लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि आरएसएस के प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल ने कहा कि एक उद्यमी न सिर्फ राष्ट्र की उन्नति में भागीदारी करता है बल्कि वह अन्य लोगों को रोजगार देकर भी कई परिवारों की जीविका चलाता है। भारतीय जनकल्याण संस्था के महामंत्री रामनिवास गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का आह्वान किया कि यदि वह कार्यशाला में उद्यमिता के गुर सीखकर इन्हें धरातल में उतारेंगें तो यही इस कार्यशाला की सार्थकता होगी। संयोजक डॉ. संजय अग्रवाल ने रूपरेखा प्रस्तुत की। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रशिक्षण पुस्तिका का दस्तावेज जारी किया। इस मौके पर उत्तराखंड हॉर्टिकल्चर विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रत्न कुमार ने प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अरुण कुकशाल, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल, प्राचार्या डॉ. शैलजा पंत, निदेशक डॉ. अरूण कुमार, सुनील कॉल, डॉ. रितू पांडे, डॉ. सीएस पांडे, प्रेरणा बहुगुणा, विपुल गर्ग, डॉ. राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें