फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा बाइट और एजुकेशनल मिनिस्टीरियल जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
पिज्जा बाइट और एजुकेशनल मिनिस्टीरियल जीते
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सुमेरू वरदान कप-2018 में मंगलवार को दी पिज्जा बाइट की टीम ने होटल सैफ्रॉन लीफ की टीम को 59 रनों से शिकस्त दी। वहीं दूसरे मुकाबले में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल की टीम ने यूपीसीएल की टीम को 28 रनों से हराया।
मंगलवार को दून क्रिकेट एकेडमी कुआंवाला में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दी पिज्जा बाइट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 154 रन बनाए। सबसे अधिक 39 रन गुरप्रीत, 26 सचिन और 13 रन विजय ने बनाए। होटल सैफ्रॉन लीफ के अंकित ने दो, रवि, सुरेश, सतेंद्र, प्रकाश, शशांक व सुरेश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी होटल सैफ्रॉन लीफ की पूरी टीम 15.5 ओवर में 95 रनों पर आउट हो गई। आनंद ने 30 और कमलेश ने 14 रन बनाए। दी पिज्जा बाइट के विजय व सचिन ने चार-चार और बादल ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एजुकेशनल मिनिस्टीरियल की टीम 19.5 ओवर में 136 रनों पर सिमट गई। अभिषेक ने 45, उपेंद्र ने 37, विक्रम ने 13 रन बनाए। यूपीसीएल के किरन ने चार, कासिम व दीपक ने दो-दो विकेट लिए। यूपीसीएल के आशीष, सुनील और दीपक ने 18-18 रन बनाए। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल के हिमांशु ने तीन और विक्रम व केदार ने दो-दो विकेट लिए। आयोजक जावेद बट्ट और आयोजन सचिव त्रिभुवन बिष्ट ने बताया कि आज से प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रेंजर्स मैदान में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें