फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पार्टियां गैरसैंण राजधानी के पक्ष में नहीं : उक्रांद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने गैरसैंण में महिला आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसाए जाने के विरोध में सोमवार को घंटाघर स्थिति स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के सामने उपवास रख कर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय पार्टियां गैरसैंण स्थायी राजधानी के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि गैरसैंण राजधानी के मसले पर राष्ट्रीय दलों द्वारा केवल राजनीति की जा रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता में आने पर गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने का वादा किया गया था, लेकिन प्रदेश सरकार अब इस मामले की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि 20 मार्च को राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर हजारों कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाई। उपवास में दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी, त्रिवेंद्र पंवार, किशन सिंह रावत, लताफ त हुसैन, महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुनील ध्यानी, केंद्रीय महामंत्री डीके पाल, वाहिद खान, मनीष कुमार महेश्वरी देवी, शिवानंद चमोली, विधि कोठियाल, हरीश चंद्र पाठक, गौरव यादव, डीएस रावत, सुनील ध्यानी, चंद्रप्रकाश जोशी, हरमीत सिंह, मिथिलेश चौहान, दीपक, अजित पवार, रणजीत राणा, धर्म सिंह चौहान, महेश रावत, बीना भंडारी, नानक सिंह राणा, देवदत्त शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें