फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर लाठीचार्ज की हो मजिस्ट्रेटी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर आंदोलनरत महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं से अभद्रता के इस प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जोगीवाला तिराहे में एकत्र हुए समिति से जुड़े लोगों ने कहा कि सरकार लाठी के बल पर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि गैरसैंण में महिला आंदोलनकारियों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ यदि कार्रवाई न की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में मीरा रतूड़ी, रश्मि जोशी, सरिता पुरोहित, मधु नौटियाल, शैला कलूड़ा, कमला पांड़े, चंद्रावती गौड़, बीना नौटियाल आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें