पौड़ी। बीजीआर गढ़वाल विश्वविद्यालय पौड़ी के छात्रावास में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की रैंगिंग मामले में कालेज प्रशासन ने दोषी पाते हुए दो छात्रों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया है। मामले की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्रसंघ के पदाधिकारी ने मुख्य नियंता से शिकायत की थी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों और छात्रसंघ ने मुख्य नियंता प्रो. आरएस नेगी को बताया कि सीनियर छात्र जूनियर छात्रों की एक सप्ताह से रैंगिग ले रहे हैं, जिस पर मुख्य नियंता ने मामले की जांच की। जांच में छात्र बिलाल अहमद और कबीर हुसैन दोषी पाए गए। इस पर मुख्य नियंता ने दोनों दोषी छात्रों को तीन दिन के लिए कॉलेज से निलंबित कर दिया।