फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिस्पना के किनारे रहने वालों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिस्पना किनारे बसे लोगों का होगा दोबारा सर्वे
विज्ञापन

देहरादून। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को रिस्पना नदी का निरीक्षण कर नदी के किनारे बसे लोगों का नए सिरे से सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने दो दिन के भीतर नदी किनारे अतिक्रमण करने वालों और नदी में सीवर छोड़ने वालों की रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा है। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सेनेटरी इंस्पेक्टरों को दो दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि इसके बाद आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। निरीक्षण में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल, डॉ. आरके सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

एलईडी लाइट जल्द लगवाने के निर्देश
देहरादून। नगर आयुक्त ने शहर में लगाई जा रही एलईडी लाइटों को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बिजली अनुभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्ट्रीट लाइट के स्थान पर जल्द से जल्द एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें