फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट दें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। जिसकी उन्होंने घटकवार समीक्षा की। उन्होंने लाभार्थी आधारित निर्माण घटक में पांच लाभार्थियों को दूसरी किश्त का भुगतान करने के लिए अवर अभियंता महेंद्र नेगी को निर्देश दिए। वहीं, शेष 12 लाभार्थियों का सत्यापन कर एक सप्ताह के भीतर धनराशि जारी करने को कहा। इसके अलावा अभिवृधि घटक के तहत आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना के तहत 143 लाभार्थियों का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर अरबन प्लानर आशीष कठैत, उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, सामाजिक विकास विशेषज्ञ रमेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें