फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी सुधरें नहीं तो नो एंट्री -एनएसयूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की प्रदेश प्रभारी करिश्मा ठाकुर ने साफ किया है कि या तो बागी सुधरें नहीं तो उनकी संगठन में नो एंट्री कर दी जाएगी। मंगलवार को एनएसयूआई प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भविष्य की रणनीति पर बैठक की। एनएसयूआई का मुख्य जोर बागियों के तेवर हल्के करना है।
विज्ञापन

बैठक में एकजुटता के साथ नौ अप्रैल को जयपुर में होने वाले छात्र अधिकार सम्मेलन इंकलाब की तैयारियों पर चर्चा की गई। यहां उत्तराखंड के युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी पर फोकस किया गया। सभी पदाधिकारियों को जयपुर के इंकलाब में शामिल होने के लिए जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर संगठन में चल रही गुटबाजी पर प्रदेश प्रभारी करिश्मा ठाकुर काफी खफा दिखीं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत गुटबाजी बर्दाश्त नहीं होगी। बागी या तो सुधरें नहीं तो बाहर जाने के लिए तैयार रहें। बैठक में संगठन के भविष्य के आंदोलनों पर भी चर्चा हुई, जिसमें बेरोजगारी, पलायन, नशामुक्ति, गैरसैंण राजधानी के मुद्दे शामिल हैँ। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, प्रदेश सह प्रभारी सन्नी मेहता सहित प्रदेशभर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें