फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगार महिलाओं का सीएम आवास पर धरना, गिरफ्तार क

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एएनएम प्रशिक्षित बेरोजगार महिलाओं ने कला वर्ग की अभ्यर्थियों को एएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन कर धरना दिया। पुलिस ने धरने पर बैठी 35 महिलाओं को गिरफ्तार किया। जिन्हें कुछ देर पुलिस लाइन में बैठाए रखने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अपनी एक सूत्री मांग को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने उनके आवास पहुंची एएनएम प्रशिक्षित बेरोजगार महिलाएं, सीएम के न मिलने पर नाराजगी जताते हुए उनके आवास के बाहर धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनके मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनके मसले को लेकर सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी, लेकिन आश्वासन पर अमल न कर उनके हितों की अनदेखी हो रही है। धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि उन्हें जब तक मुख्यमंत्री से नहीं मिलाया जाएगा वे धरना स्थल से नहीं उठेंगी। कैंट कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने धरने पर बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सचिव एवं स्वास्थ्य महानिदेशक से उनकी वार्ता कराई जाएगी, लेकिन बेरोजगार महिलाएं मुख्यमंत्री से मिलाएं जाने की मांग पर अड़ी रही। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें डेढ़ घंटे पुलिस लाइन में बैठाए रखने के बाद रिहा कर दिया गया। धरना देने वालों में संगठन की अध्यक्ष संजू भारती, सचिव शशि सूद, वरिष्ठ सचिव गीता जोशी, कुसुम, नीलम, मोनिया, अनीता, मंजू, सोनम, रचना, पिंकी, शिखा आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें