फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में ढाई घंटे रोके यात्रा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बुधवार को भी तीर्थयात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। यहां चट्टान से पत्थर छिटकने से तीर्थयात्रियों को करीब ढाई घंटे अपने वाहनों में ही गुजारने पड़े।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे हल्की बारिश के दौरान लामबगड़ भूस्खलन चट्टान से पत्थर छिटकने शुरू हो गए थे, जिससे पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रा वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोक लिया। जब दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे पत्थरों का छिटकना बंद हुआ, तब यात्रा वाहनों को बदरीनाथ जाने दिया गया। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि लामबगड़ में थोड़ी सी बारिश होने पर भी चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बनाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें