फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने डीएम को दिए सामूहिक त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर (ब्यूरो)। जिले के ग्राम प्रधानों ने राज्य वित्त में कटौती को वापस लेने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने डीएम को सामूहिक त्यागपत्र सौंपे।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के सभी ब्लाकों से ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी और सदस्य सुबह ग्यारह बजे डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ करीब एक घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। करीब एक बजे डीएम ने धरना स्थल पर ग्राम प्रधानों से वार्ता की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद सभी ग्राम प्रधानों ने डीएम को सामूहिक त्यागपत्र सौंपे। धरना स्थल पर आयोजित सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने कहा यदि शीघ्र हमारी मांगों पर राज्य सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती तो वे आंदोलन तेज कर देंगे। इस मौके पर प्रधान संगठन के जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, तेजवीर कंडेरी, भगत लाल, नरेंद्र सिंह, खेपड़ सिंह नेगी, जसपाल सिंह, शकुंतला देवी, राजेश्वरी देवी, अब्बल सिंह और राखी सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें