फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवाईसी के नाम पर छात्राकेवाईसी (नो योर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पेटीएम की केवाईसी (नो योर कस्टमर) कराने और फीस के रूप में दो रुपयेे जमा कराने के नाम पर ठगों ने छात्रा के खाते से 40 हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

दून विश्वविद्यालय की छात्रा ने इस संबंध में एसएसपी और साइबर क्राइम थाने को शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर नेहरू कॉलोनी थाने ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत में दून विश्वविद्यालय की छात्रा नंदिनी ओझा ने बताया कि उसके पास एक कॉल आई थी। इसमें कॉल करने वाले ने पेटीएम की केवाईसी करवाने के लिए एक एप इंस्टॉल करने के लिए कहा। केवाईसी न कराने पर पेटीएम एकाउंट बंद होने की बात कही। एप इंस्टॉल करने के बाद फार्म की फीस के रूप में दो रुपये बताए गए खाते में डाले। कुछ ही समय में छात्रा के एकाउंट से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। छात्रा ने उस नंबर पर दोबारा कॉल की तो उसके नंबर को ब्लॉल कर दिया गया। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें