फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: केदारनाथ जाने वाले मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री हुए ठगी का शिकार, पुराने हेली टिकट एडिट कर 40 हजार ठगे

Sun, 07 May 2023 02:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

करीब 40 हजार रुपये यात्रियों के जत्थे से ठग लिए गए। टिकट चार मई के थे। सभी यात्री रास्ते में थे। उत्तराखंड पहुंचे तो उन्होंने टिकट बुक करने वाले नंबर पर फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। लिहाजा वे हरिद्वार में ही इंतजार करने लगे। लेकिन, बार-बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ जाने वाले मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों से हेली सेवा के नाम पर ठगी हो गई। ठगों ने पवनहंस हेली सेवा के आठ फर्जी टिकट भेजकर उनसे 40 हजार रुपये ठग लिए। पिछले साल के टिकट एडिट कर यात्रियों को शिकार बनाया गया। वे जब केदारनाथ के लिए निकले तो टिकट बुक करने वालों ने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंदूलाल नांदिया मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह दो मई को अपने और दोस्त के परिवार के साथ केदारनाथ के दर्शन के लिए निकले थे। इस बीच उन्होंने हेली सर्विस बुक करने के लिए गूगल पर सर्च किया। वहां पवनहंस हेली सर्विस का टिकट बुक करने के लिए मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर फोन किया तो उन्हें सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ जाने के लिए टिकट देने की बात कही गई। उन्होंने आठ टिकट बुक कराए। हर टिकट का चार हजार 224 रुपये चार्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...Rajouri Encounter: गमगीन माहौल में हुआ शहीद का अंतिम संस्कार...रूचिन अमर रहे के नारों से गूंजा महादेव घाट

इसके अलावा उनसे टैक्स भी लिया गया। करीब 40 हजार रुपये यात्रियों के जत्थे से लिए गए। पैसा उन्होंने यूपीआई के माध्यम से अपने खाते में जमा कराया। टिकट चार मई के थे। सभी यात्री रास्ते में थे। उत्तराखंड पहुंचे तो उन्होंने टिकट बुक करने वाले नंबर पर फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ।

लिहाजा वे हरिद्वार में ही इंतजार करने लगे। लेकिन, बार-बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हुआ। ऐसे में वे पांच मई को केदारनाथ पहुंचे। यहां पता चला कि इस तरह की कोई सर्विस नहीं है। उन्हें ठगा गया है। चंदूलाल नांदिया ने बताया कि फिलहाल उन्होंने इसकी शिकायत मध्य प्रदेश में ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें