फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बोर्ड बैठक में पालिका का स्थाई कार्यालय बनाने समेत 40 प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर के विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा के बाद 40 प्रस्ताव पारित किए गए। पालिका के स्थाई कार्यालय व रिहायशी भवन निर्माण के लिए हरिपुर स्थित सिंचाई विभाग व बस अड्डे के पास स्थित रेशम विभाग की भूमि को नगर पालिका को हस्तांतरित किया गया। उधर, नगर की सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए नए वाहन की खरीद के प्रस्ताव पारित किए गए। कूड़ा गाड़ी खरीदने के प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।

नगर पालिका के स्थाई कार्यालय व आवासीय भवन निर्माण को हस्तांतरित किए जाने, पालिका के पूर्व व जीर्णशीर्ण भवन के स्थान पर दुकानें, ई-पुस्तकालय और गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए 488.87 लाख रुपये स्वीकृत किया गया। वहीं, तिमली रेंज के संरक्षित वन क्षेत्र से सटी पालिका की भूमि पर गोशाला का निर्माण कराए जाने, नगर पालिका के अस्थाई कार्यालय के द्वितीय तल पर अध्यक्ष कक्ष, सभागार कक्ष, अधिशासी अधिकारी कक्ष का 43.81 लाख से निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन




इसके अलावा सड़क, सुरक्षा दीवारों के लिए 278.04 लाख, साप्ताहिक पीठ बाजार लगाने के लिए जमीन का वार्षिक किराया 64 हजार रुपये स्वीकृत करने, पीठ बाजार सोमवार को लगाने, दैनिक तहबजारी व मीट-मांस का ठेका नीलामी आदि के प्रस्ताव पारित किए गए। इसके साथ ही नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए कीटनाशक दवाई, 25 रिक्शा, 25 हाथ गाड़ी, ट्रैक्टर, लोडर वाहन, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए महिंद्रा पिकअप स्काई लिफ्ट वाहन क्रय करने, 15 पर्यावरण मित्र रखने, विकासनगर रोड पर स्मार्ट लाइटनिंग की व्यवस्था, हरबर्टपुर शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर व बिजली घर के किराये का अनुमोदन आदि प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, सभासद नेहा, सुरजीत सिंह बग्गा, अर्चना नेगी, विनोद कुमार कश्यप, राजेंद्र प्रसाद पटेल, सुबीर कुमार दास, सरिता थापा, मेघश्याम शर्मा, मोहन सिंह राठौर समेत नगर पालिका के सभी कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें