एमडीडीए ने सहसपुर ब्लॉक में 40 बीघा अवैध प्लाॅटिंग में बने निर्माण को ध्वस्त कर दिया। दोनों कॉलोनाइजर को निर्माण रोकने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। अब दोबारा काम शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सोमवार को सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में एमडीडीए की टीम सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र के छोटा रामपुर के महमूदनगर में पहुंची। यहां जमशेद इरशाद के 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बने निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया गया। उसके बाद टीम ने महमूदनगर में अकबर हाजी के 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग में बने निर्माण को ध्वस्त किया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग में लोगों को सचेत करने के लिए बोर्ड लगवाया जा रहा है। टीम में अवर अभियंता जितेंद्र मौर्या, अवर अभियंता पीएमयू युगांक रावत, सुपरवाइजर अजय कुमार शामिल रहे।