फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निथला गांव पहुंची माता रेणुका और भगवान परशुराम की पालकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के बोहरी गांव से माता रेणुका और भगवान परशुराम की देव पालकी सोमवार को निथला गांव पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने देव दर्शन कर परिवार की खुशहाली मांगी। पालकी उठाने के लिए लोगों में होड़ मची रही।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह आठ बजे बोहरी गांव स्थित माता रेणुका और भगवान परशुराम के मंदिर के कपाट खोल दिए गए। लोगों ने देव दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद 11 बजे देव पालकी ने निथला गांव के लिए प्रस्थान किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया गया। करीब चार बजे पालकी निथला गांव पहुंची। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

निथला गांव निवासी जगत राम जोशी ने बताया कि करीब 30 साल पहले देवता से परिवार की खुशहाली की मनोकामना की गई थी। बताया कि मनोकामना पूरी होने पर देवता को पुश्तैनी घर में आमंत्रित करने की अर्जी लगाई थी। अनुमति मिलने के बाद दोनों पालकियां गांव में एक रात के लिए प्रवास करेंगी। बताया कि 11 जून को पालकी पुन: अपने मूल मंदिर बोहरी गांव लिए वापस प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, खजान सिंह चौहान, रण सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, अक्षय नेगी, हुकम सिंह, विनोद कुमार भसीन, सरदार सिंह, चतर सिंह चौहान, जयदीप अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें