फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में चार टीमों ने की एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
34वीं कारबरी मेमोरियल इंटर स्कूल सब-जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सेंट जॉर्ज, निर्मल ज्ञान दान स्कूल, सेंट ज्यूड्स, सेंट जोजेफ ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

कारमन स्कूल की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला क्वार्टर फाइनल सेंट जॉर्ज व तिब्बतन होम्स के बीच खेला गया, जिसमें सेंट जॉर्ज 4-1 से विजयी रहा। सेंट जॉर्ज के लबीब कुरैश ने दो व नमन गोयल, तनिष्क ने एक-एक गोल किए। दूसरा क्वार्टर फाइनल निर्मल ज्ञान दान स्कूल (ऋषिकेश) व दून इंटरनेशनल के बीच खेला गया, जिसमें निर्मल ज्ञान दान की तरफ से अक्षित राणा, सुधांशु जुयाल, आदर्श जोशी, अमन चौहान ने एक-एक गोल दागा, जबकि दून इंटरनेशनल की तरफ से शिवांश ही एक गोल कर सके और निर्मल ज्ञान दान स्कूल 4-1 से जीता। तीसरे क्वार्टर फाइनल में सेंट ज्यूड्स ने सेंट कबीर को 3-0 से एकतरफा शिकस्त दी। इसमें सेंट ज्यूड्स के कृष्णा ने एक, सार्थक ने दो गोल किए। चौथे एवं अंतिम र्क्वाटर फाइनल में सेंट जोसेफ ने समर वैली को 4-0 से हराया। इसमें सेंट जोजेफ के आराध्य महाजन ने दो, आरव नंदा व सास्वत ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें