IIनेट बैंकिंग का पासवर्ड बदलने का झांसा देकर ठगों ने पीड़ित के खाते से 3.99 लाख से अधिक की रकम निकाल ली। शिकायत पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iपटेलनगर पुलिस से शिकायत करते हुए पीड़ित अजीत ने बताया कि 11 अप्रैल को वह माजरा में पोस्ट ऑफिस में नेट बैंकिंग का पासवर्ड बदलवाने के लिए गए थे। कर्मचारियों ने कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने के लिए कहा। बताया कि इसके बाद उन्हें एक नंबर से फोन आया, जिसने खुद को डाक विभाग का कर्मचारी बताया और पासवर्ड बदलने का झांसा दिया। इसके लिए उसने फोन आया ओटीपी पूछा, जो उन्होंने बता दिया। इसके बाद उनके खाते से 3.99 लाख रुपये निकल गए। इसका संदेश मिलते ही उन्होंने पोस्ट ऑफिस जाकर खाता बंद कराया। प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I