फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: 38वें राष्ट्रीय खेल... लॉन बॉल प्रदेश के लिए नया, लेकिन अनुभवी हैं कुछ खिलाड़ी

Sat, 14 Dec 2024 11:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ग्राउंड पर प्रशिक्षण दे रहे पंजाब से बुलाए गए कोच प्रभजोत सिंह और राज्य कोच डोभाल ने बताया, भले ही लॉन बॉल उत्तराखंड के लिए नया है, लेकिन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी निश्चित तौर पर पदक लाएंगे।
विज्ञापन
देहरादून रायपुर स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

38वें राष्ट्रीय खेलों की सूचीबद्ध 32 प्रतिस्पर्धाओं में से एक लॉन बॉल के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड में कैंप संचालित है, जिसके लिए राज्य के कई जिलों से 49 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह खेल उत्तराखंड के लिए नया है।

पहली बार राज्य के खिलाड़ी लॉन बॉल की किसी राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेने की तैयारी में हैं। ग्राउंड पर प्रशिक्षण दे रहे पंजाब से बुलाए गए कोच प्रभजोत सिंह और राज्य कोच डोभाल ने बताया, भले ही लॉन बॉल उत्तराखंड के लिए नया है, लेकिन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी निश्चित तौर पर पदक लाएंगे।

आठ दिसंबर से चल रहे कैंप में कई जिलों से होनहार खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। इनमें 28 युवक और 21 युवतियां हैं। दो युवतियां लॉन बॉल में खेलों इंडिया यूथ गेम में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इनके अनुभव का लाभ अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा। मौजूदा कैंप में खिलाड़ियों की मेहनत को देखते हुए राष्ट्रीय खेलों में पदक की संभावना प्रबल है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand News:  निकाय चुनाव...प्रदेश की 14 पालिका और 23 पंचायतों में वार्ड सदस्य की ओबीसी सीटें खत्म

लॉन बॉल संतुलन और धैर्य का खेल है, जिसके लिए सभी खिलाड़ी दिनभर मेहनत कर रहे हैं। इसके एक मैच में 16 टीम प्रतिभाग करती हैं। लॉन बॉल में एक तरफ वजन कुछ ज्यादा होता है, इसलिए संतुलन और सटीकता के साथ बॉल को टारगेट के नजदीक पहुंचाया जाता है। -प्रभजोत सिंह, कोच

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें