फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3862 विद्यार्थी परीक्षा पास कर बने विशेष शिक्षक

विज्ञापन
विशेष शिक्षक को प्रमाणतत्र देतीं अतिथि। संवाद
विज्ञापन
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) की ओर से देशभर के 110 शिक्षण संस्थानों के आयोजित परीक्षा में प्रथम व द्वितीय वर्ष के 3862 विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर विशेष शिक्षक बने। बुधवार को एनआईईपीवीडी की ओर से विशेष शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने मुख्य अतिथि और कुरूक्षेत्र विवि के शिक्षा एवं विशिष्ट शिक्षा विभाग की डीन डॉ. संगीता ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। निदेशक डॉ. हिमांग्शू दास ने बताया कि भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली की ओर से संस्थान में डीएड विशिष्ट शिक्षा (दृष्टिबाधा) का प्रथम बैच वर्ष 2014 से शुरू किया गया था। साथ ही संस्थान को डीएड दृष्टिबाधा की परीक्षा के लिए परीक्षा नियंत्रक घोषित किया गया है। बताया कि वर्तमान में बढ़ती हुई 21 प्रकार की दिव्यांगताओं में दृष्टि दिव्यांगता के क्षेत्र में सुचारु शिक्षण एवं प्रशिक्षण से दिव्यांग वर्गों में पुनर्वासन के अवसरों में निरंतर वृद्धि हो रही है।
उत्तराखंड सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के अधीन संचालित सभी विद्यालयों में भी कम से कम एक विशेष शिक्षक के प्रबंधन की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सरदार कमलवीर सिंह जग्गी, मनीष वर्मा, डॉ. विनोद कुमार केन, डॉ. एसके ढालवाल, डॉ. जसमेर सिंह, सुनील सिरपुरकर, डॉ. पंकज कुमार, अमित शर्मा, जगदीश लखेडा, पवन शर्मा, सी सूरज, सविता आनन्द, नीतू साहनी, योगेश अग्रवाल, रचना कौरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें